आत्माओ का खंडहर किला – Aatmao ka khandhar kila – Best Bhoot Ki Kahani 2023

यह कहानी है आत्माओ का खंडहर किला (Aatmao ka khandhar kila) के बारे में। बहुत पहले की बात हैं। अमन नाम का एक नवजवान लड़का था, वह गांव में ही अपने परिवार के साथ रहता था।

अमन पढ़ाई में बहुत अच्छा था पर गांव के स्कूल में उसकी पढ़ाई अच्छे से नहीं हो पाती थी, इसलिए वह अपनी पढाई और अच्छे से करने के लिए शहर चला गया। एक रात अमन अपने कमरे में बैठ कर पढ़ाई कर रहा था।

तभी अचानक चारों तरफ से घनघोर आंधी और तूफान आ गया। और वो रात एक डरावनी और तूफानी रात बन गई।अमन को ऐसा मंजर देख कर थोड़ा डर लगने लगा और वह अपनी पढ़ाई बंद करके बेड में सोने चला गया।

डर से उसे याद आया की उसके रिस्तेदार का एक छोटा सा घर शहर से थोड़ी दूर पर है। लेकिन उसमे कोई नहीं रहता था और वहाँ भूतों का वास हो गया था। इसलिए वहाँ डर के मारे कोई भी जाता था। तो उसने खुद से वादा किया कि वह भूतो से कभी नहीं डरेगा।

Aatmao ka khandhar kila।  ( bhooto ki kahani in hindi )

दूसरे दिन अमन अपने दोस्तों के साथ शहर से बाहर एक खँडहर किले में  घूमने के लिए गया। वह एक आत्माओ का खंडहर किला (Aatmao ka khandhar kila) था। उस खंडहर किले के अंदर एक छोटा था घर बना हुआ था।

कहा जाता था की उस घर में आत्माओ का वाश है। वहां के लोग बताते है की जब दुश्मन सैनिको ने उस किले में हमला किया था तो वहां की औरते उस घर में छुप गई थी।

दुश्मन सैनिको ने उन सारी औरतो को उस घर में जिन्दा जला दिया था, तब से उन औरतो की आत्माये उस घर में भटकती है। जो भी उस किले में घूमने के लिए जाते है वह बहार से ही किले में घूमते है कोई भी उस घर के अंदर नहीं जाता।

पर अमन ने खुद से वादा किया था की वो भूतो से नहीं डरेगा। इसलिए वो उस घर में जाने का फैसला किया। अमन से सारे दोस्तों ने उसे अंदर जाने से मना किया पर अमन नहीं माना।

उसने अपने दोस्तों से कहा भूतो से मैं नहीं डरता हु तुम लोग देखना भूत मेरा कुछ नहीं कर सकते, मैं सही सलामत वापस आ जाऊंगा तुम लोग थोड़ा देर मेरा इंतजार करना मै अंदर से घूम के आता हूँ।

जैसे ही अमन घर के पास गया उसकी दिल की धड़कन तेज तेज से धड़कने लगी । वहां पे खिड़कियों  से ठंडी हवा आ रही थी और छत से पानी टपक रहा था, जिससे ऐसा लगता था की अभी भी इस घर में कोई रह रहा हैं और घर जैसे जीवित हो।

उसने एक गहरी सांस ली और धक्का देकर पुराने अजीब दरवाजे को खोल दिया। घर का भीतरी भाग बाहर से भी अधिक भयानक और डरावना था। उस घर की फ़र्श सड़ गई थी, और दीवारें जाले की परतों से ढकी हुई थीं।

डरावनी हवेली

फिर उसने जलो को हटाते हुए एक कमरे में गया, और जैसे ही कमरे के अंदर गया उसे महसूस होने लगा की कोई उसका पीछा कर रहा हैं। अमन ने  इस बात को नजरअंदाज किया और आगे बढ़ गया।

अचानक, उसे अपने पीछे एक धीमी सी आवाज सुनाई दी । उसने इधर-उधर देखा, लेकिन उसे कुछ भी नहीं दिखा। उसने खुद से कहा कि शायद यह सिर्फ मेरा डर हैं और फिर आगे बाढ़ गया। (Aatmao ka khandhar kila)

लेकिन, वो आवाजे उसे लगातार सुनाई देने लगी। अब उसे अपने पीछे किसी के होने का अहसाह हुआ, उसे लगने लगा की कोई तो हैं जो मेरा पीछा कर रहा हैं और वो समझ गया की वह उस घर में अकेला नहीं हैं। अमन अपने मन में सोच लिया की अब मैं यहाँ से नहीं भागा तो मैं शायद जिन्दा भी नहीं रहूँगा

उसने धीरे से भागने के लिए पीछे मुड़ा, तो देखा की लेकिन दरवाजा बंद हो चूका था। और वो बुरी तरह से फंस गया था।

घबराकर, उसने दूसरा रास्ता खोजा, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। क्योकि घर के सारे दरवाजे और खिड़किया बंद हो गई थी।

अमन महसूस कर रहा था कि कोई उसके नजदीक आ रहा हैं, और हवा हर कदम के साथ ठंडी होती जा रही है। फिर, उसने देखा की थोड़ी ही देर में एक डरावनी औरत उसके सामने आ गयी, उसके सफ़ेद बाल, आँखो से खून के आंसू बह रहे थे और लम्बे लम्बे दांत और चेहरा पीला पड़ा हुआ था, और उसकी आँखें बदले की भावना से जल रही थीं।

वह चुड़ैल अमन की ओर बढ़ी, और वो अपना हाथ उसके छाती पर भेरते हुए उसके कान में धीरे से बोली –

“तुम्हें यहाँ कभी नहीं आना चाहिए था। अब, तुम कभी नहीं जाओगे।”

और इतना बोल कर अमन का गला पकड़कर मार दिया। और उसके शरीर के टुकड़े टुकड़े कर दिया। उसके साथ ही अमन इस दुनिया से चला गया। अमन के दोस्त बाहर उसका इंतजार कर रहे थे काफी समय बीत जाने के बढ़ भी जब अमन वापस नहीं आया तो उसके दोस्त समझ गए की अमन अब कभी नहीं आएगा।

अमन के दोस्तों ने उसके घर वालो को ये सारी बात बताई। घर वाले उस जगह पर पहुंचे पर वहा पास में रहने वाले लोगो ने किसी को अंदर नहीं जाने दिया और उस किले को भी हमेसा के लिए बंद कर दिया गया ताकि कोई गलती से भी उसमे जा न सके।

 


यह भी पढ़े :

अवलोकन  –  मुझे आशा है कि आपको यह आत्माओ का खंडहर किला (Aatmao ka khandhar kila) की कहानी अच्छी लगी होगी! आपको ये कहानी कैसी लगी हमें comment कर के जरूर बताये।

आप हमें Facebook में भी follow कर सकते है।

Leave a Comment