Bhoot Ne Kiya Hamla – भूत ने किया हमला – Best Horror Story 2023

यह कहानी है ( Bhoot Ne Kiya Hamla ) भूत ने किया हमला  के बारे में। एक बार की बात है एक गांव में तीन दोस्त रहते थे विक्की, विशाल और मधु।

उन तीनों में इतनी गहरी दोस्ती थी की जहां भी जाते साथ ही जाते, कुछ भी खाते मिल बाट कर खाते। एक दिन मधु अपने दोनों दोस्तों के साथ स्कूल से घर लौट रही थी। दोपहर का समय था, और वे तीनों साईकिल चला रहे थे।

Bhoot Ne Kiya Hamla

तभी विशाल की साईकिल एक बड़े से पत्थर से टकराया गई, और वह नीचे गिर गया, उसके पैर में बहुत तेज चोट लग गया। और वह बुरी तरह दर्द से चिल्ला रहा था। मदद के लिए उस सुनसान रास्ते में कोई मिल भी नहीं रहा था।

तभी मधु भाग कर मदद के लिए किसी को बुलाने गई। थोड़ी दूर गई तो उसे एक दो मंजिला घर दिखाई दिया। उसे लगा कि शायद वहां मदद मिल जायेगा।

फिर वो वहा गई लेकिन वहां जाकर देखी तो सारे कमरे में ताला लगा हुआ था। उसी वक्त मधु को लगा की कोई उसके पीछे से होकर दूसरी मंजिल पे गया है, और जब वो पलट कर ऊपर देखी तो उसे एक परछाई दूसरे मंजिल पर जाते हुए दिखाई दिया।

मधु को लगा की शायद ऊपर कोई रहता होगा उसी की परछाई होगी। मधु उसे रोकने के लिए आवाज लगाते हुए उसके पीछे पीछे दूसरे मंजिल पर चली गई। फिर वो वहा जाकर देखी तो उस मंजिल पर बस एक कमरा था और उस पर ताला लगा हुआ था।

मधु को कुछ समझ नहीं आ रहा था, तो वह परछाई को मन का वहम मानकर वापस जाने लगी, तभी उसे एक डरावनी आवाज सुनाई दिया और जब उसने पीछे मुड़ कर उस कमरे की ओर देखा तो उस पर जो ताला लगा था वह टूटकर नीचे गिरा हुआ था।

मधु एकदम से डर गई और सोचने लगी कि ये कैसे हो सकता है। लेकिन उसे अपने दोस्त की मदद करनी थी, इसलिए हिम्मत जुटा कर धीरे धीरे उस कमरे में गई।

वहा जाकर देखी की एक बहुत लंबा चौड़ा और डरावना आदमी अपने बिस्तर में सोया  हुआ था। मधु ने उससे पूछा – भैया क्या आप मेरी मदद करेंगे वहा रास्ते में मेरा दोस्त साईकिल से गिर गया है उसके पैर में बहुत तेज चोट आई है दर्द के मारे चिल्ला रहा है।

अगर आप मेरी मदद करेंगे तो बहुत मेहरबानी होगी। लेकिन वह आदमी मधु की बात का कोई का जवाब नहीं दिया। फिर मधु को उस आदमी पर गुस्सा गई।

मधु चिल्ला कर उससे बोली आपको सुनाई नहीं दे रहा है क्या ? मैं आपसे कब से मदद मांग रही हुं कुछ बोलते क्यों नहीं। इतना बोलते ही अचानक उस कमरे का दरवाजा अपने आप बंद हो गया।

मधु ने ये सब देख कर घबरा गई और दौड़ कर दरवाजे  की ओर गई और उसे खोलने की कोशिश करने लगी। उसके बहुत कोशिश करने के बाद भी वह दरवाजा नहीं खुला।

तभी उस आदमी की जोर जोर से हसने की आवाज आने लगी। मधु उसके हसी से इतनी डर गई थी की उसका पूरा शरीर कांपने लगा और उसकी आवाज भी नहीं निकल रही थी ताकि चिल्लाकर किसी से मदद मांग सके।

फिर उसके बाद मधु को एक। हल्की सी हवा का एहसास हुआ और जब वह पलटकर देखी तो इसका दिल दहल गया। वह आदमी जो कुछ देर पहले बिस्तर में सोया हुआ था और अब अचानक उसके सामने आ कर खड़ा हो गया।

और जोर जोर से हसने लगा। उसकी हसी देख कर मधु को और ज्यादा डर लगने लगा , उसे  एहसास हो रहा था की आज ये मुझे जिंदा नहीं छोड़ेगा।

फिर वो आदमी मधु को पकड़ लिया और उसे अपने पास खींचने लगा। मधु जोरो से रोने चिलाने लगी, वह आदमी उसके मुंह पर हाथ रखा और उसे नोचने लगा। Bhoot Ne Kiya Hamla

और उसके बाल पकड़ कर घसीटते हुए उसे जंगल की ओर ले जाने लगा। इधर विशाल दर्द के मारे छटपटा रहा था और विक्की परेशान था की मधु अभी तक आई क्यों नहीं।

थोड़ी देर तक मधु की राह देखा, जब वो नहीं आई तो विक्की खुद उसे ढूंढने निकल गया। तभी एक आदमी ने विक्की से कहा भाई तुम बहुत परेशान लग रहे हो क्या बात है।

विक्की ने उसे अपना सारा किस्सा सुनाया। और फिर वो दोनो मधु को खोजने निकल गए। तभी एक जंगल में अधमरी हालत में मधु उनलोगो को मिली। उसके कपड़े फटे हुए थे और वह रो रही थी।

विक्की ने उसे देखते ही गले लगा लिया और पूछने लगा की ये सब कैसे हो गया। फिर मधु अपने साथ हुए सारा किस्सा बताया।

उसके साथ हुए इस हादसे को सुनकर दोनों के रोंगटे खड़े हो गए। तभी उस आदमी ने बताया की कुछ साल पहले बगल के गांव में एक लड़का रहता था, वह थोड़ा पागल सा था और हमेशा आते जाते लड़कियों को छेड़ते रहता था।

उससे परेशान होकर लड़कियों ने अपने माता पिता से बताया। फिर गांव वालों ने उसे बहुत मारा। फिर दो चार दिन के बाद वह उसी दो मंजिला घर में जाकर अपने आप को एक कमरे में बंद करके चाकू मार लिया।

उसकी मौत का काफी दिन तक किसी को पता नहीं चला था। लेकिन जब उसकी लास मिली तो बहुत ही डरावनी और भयंकर हालत में मिली थी। और तब से उसकी आत्मा उसी कमरे में भटकती रहती है। इसीलिए इस घर में आज तक कोई नहीं जाता है।

उसके बाद विक्की ने उस आदमी की मदद से मधु और विशाल को घर ले गया। और फिर ये तीनों उस रास्ते से होकर दुबारा कभी नहीं गए।


यह भी पढ़े :

अवलोकन  –  मुझे आशा है कि आपको यह ( Bhoot Ne Kiya Hamla ) भूत ने किया हमला की कहानी अच्छी लगी होगी! आपको ये कहानी कैसी लगी हमें comment कर के जरूर बताये।

आप हमें Facebook में भी follow कर सकते है।

Leave a Comment