Bhutiya Kahani – भूतिया कहानी – Best Ghost Story In Hindi 2023

यह एक ( Bhutiya Kahani) भूतिया कहानी है। जब भी कोई बात भूतों की आती है, तो हमें उनकी डरावनी कहानियां याद आती हैं। भूतों से जुड़ी कहानियां आमतौर पर लोगों को दिलचस्प लगती हैं। आज के इस लेख में हम आपके सामने एक डरावनी भूतिया कहानी सुनाने जा रहे हैं।

Bhutiya Kahani – भूतिया कहानी

एक गांव था समस्तीपुर। उस में एक ऐसी जगह थी जहा लोगो का मानना था की वहां पे भूत रहता है। गांव के लोग रात को उसी जगह से नहीं गुजरते थे जहां भूत की आत्मा रूह घूमती रहती थी।

जो लोग भूतो पे भरोसा नहीं करते थे उन्हें Bhutiya Kahani से या उस गांव में उस भूत की जगह से डर नहीं लगता था। इस तरह की बातो को वे लोग बस एक भ्रम मानते थे।

उसका कहना था की बस भ्रम फ़ैलाने के लिए ऐसी बताई जाती है ताकि लोगो के अंदर डर बना रहे। गांव में एक आदमी रहता था जिसे इस सबपे विश्वास नहीं था। वह हमेशा इस बात का मजाक उड़ाता था कि भूतों से कुछ नहीं होता। ये गांव वाले भी पागल है।

उसने गावं वालो को कहा की उस जगह पे कोई भूत नहीं रहता है ये बात मैं साबित कर दूंगा। गावं वालो ने उसकी बात पे भरोसा नहीं किया और उसका मजाक उड़ाते हुए वह से चले गए।

उस आदमी ने गावं वालो की बात झूठ साबित करने के लिए रात के समय उस भूतिया जगह पे गया, काफी देर वो वहाँ रुका रहा पर उसे कोई भूत नहीं दिखाई दिया। काफी समय बीत जाने के बाद वो अपने घर वापस आ गया।

अगले दिन उसने ये बात पूरे गावं में फैला दी की वो आदमी रात के समय उस भूतिया जगह पे गया था पर उसे वहाँ कोई भूत नहीं दिखाई दिया।

पर गावं वालो ने उसका भरोसा नहीं किया, सबका यही कहना था की ये आदमी झूठ बोल रहा है। पर उस आदमी ने कहा मेरा भरोसा करो मैं कल रात उस जगह पे गया था। गावं वालो ने कहा अच्छा ठीक है अगर तुम कल उस जगह पे गए थे तो आज रात को भी जा सकते हो।

हम उस जगह पे दिन के समय ही एक लाल कपडा बांध देंगे, और तुम उस कपडे को रात में ले आना तब हम तुम्हारी बातो पे भरोसा करेंगे। उस आदमी ने कहा ठीक है, गांव वाले उस जगह पे जा के कपडा बांध आये, और सब रात होने का इंतजार करने लगे।

जैसे ही रात हुई वो आदमी गावं वालो के सामने ही रात के समय वो कपड़ा लेने चला गया। उस जगह पे पहुंचते ही इधर उधर देखा उसे कोई भी नहीं दिखाई दिया। जैसे ही वो लाल कपडे को खोलने की कोशिश कर रहा था तभी उसे डरावनी हंसी सुनाई दी

उसने सोचा की कोई गावं वाला ही होगा जो उसके साथ मजाक कर रहा है ताकि वो डर के वापस चला जाये। पर वो कपड़ा खोलने में लगा रहा जैसे ही उसने कपडा खोला और घर जाने जाने के लिए पीछे मुड़ा वैसे ही उसे सामने के पेड़ पे एक लाश लटकती हुई दिखाई दी

वह आदमी लाश को देख कर एक दम से घबरा गया। और भागने की कोशिश किया। लेकिन जैसे ही वो दौड़ना चालू किया वैसे ही वो लाश पेड़ से उतर कर उसके सामने खड़ी हो गई।

उस लाश का चेहरा इतना डरावना था कि उसे देखते ही वो आदमी पागल हो गया। उसका दिमाग काम करना बंद कर दिया। उस भूत ने उस आदमी का हाँथ पकड़ अपने साथ कही ले गया वो आदमी भी बेहोसी की हालत में चुप चाप उस भूत के साथ चला गया।

इधर सारे गावं वाले उस आदमी का इंतजार कर रहे थे की वो आदमी कब उस लाल कपडे को ले के वापस आये। इंतजार करते करते सुबह हो गई पर वो आदमी नहीं आया।

दिन में जब गांव वाले उस जगह पे गए तो वहाँ ना वो आदमी मिला ना ही वो बंधा हुआ लाल कपडा। सारे गावं वाले काफी डर गए और उस दिन के बाद उस आदमी का कोई पता नहीं चला की वो कहा गया। तब से कोई भी रात के समय उस भूतिया जगह पे नहीं जाता था।


यह भी पढ़े :

अवलोकन  –  मुझे आशा है कि आपको यह भूतिया कहानी (Bhutiya Kahani) की कहानी अच्छी लगी होगी! आपको ये कहानी कैसी लगी हमें comment कर के जरूर बताये।

आप हमें Facebook में भी follow कर सकते है।

Leave a Comment