जमीन से निकला भूत – jameen se nikla bhoot – Best Horror Story in Hindi 2023

इस पोस्ट में हम पढ़ेंगे की कैसे जमीन से निकला भूत और उसने एक लड़की को अपने वश में किया। ये कहानी है रीमा नाम की लड़की की। रीमा जब छोटी थी तभी से उसको भूत प्रेतों की कहानी पढ़ना।

उसकी वीडियो देखना ये सब बहुत अच्छा लगता था। रीमा को जितना भूतो के बारे में जानना अच्छा लगता था, उतना ही वो भूतो से डरती थी। थोड़ी सी भी आहट सुन के वो डर जाया करती थी।

ऐसे ही समय बीतता गया और देखते ही देखते रीमा शादी के लायक हो गई। रीमा के घर वालो ने उसके लिए एक अच्छा सा लड़का ढूंढा और उसकी शादी कर दी। रीमा शादी के बाद अपने ससुराल चली गई वहां पे बहुत अच्छे से अपनी जिंदगी बिताने लगी।

घर की स्थिति अच्छी नहीं थी। पैसो की कमी के कारन रीमा का पति उसे गावं में ही छोड़ कर दूसरे शहर कमाने चला गया ताकि कुछ आमदनी हो सके और घर की स्थिति भी सही हो जाये।

जमीन से निकला भूत

रीमा के पति का नाम संतोष था। संतोष वहां काम करने लगा और शहर से पैसे गावं भेजने लगा। जब स्थिति सामान्य हुई तो एक दिन रीमा ने संतोष को कहाँ की मुझे भी शहर घूमना हैं।

मुझे अपने पास ले चलो। संतोष ने अपने घर वालो से बात की सबने हाँ बोल दिया की ठीक हैं बहु भी कुछ समय शहर घूम लेगी।  फिर संतोष अपने ऑफिस से छुट्टी ले के गांव आ गया रीमा को अपने साथ ले जाने।

शहर पहुंचने के बाद वो लोग एक किराये के माकन में रहने लगने। वहाँ पे और भी किरायेदार रहते थे। वही रीमा की दोस्ती पड़ोस में रहने वाली सुमन नाम की लड़की से हुई।

कुछ दिन अच्छे से बीते के बाद एक रात रीमा को किसी आदमी की दर्द भरी आवाज में चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। ये सुन के रीमा डर के मारे उठ गई और अपना वहम समझ के फिर से सो गई। 

उसके बाद हर रात ऐसा सिलसिला चलता रहा। फिर एक रात रीमा ने संतोष को ये बात बताई। संतोष ने इसे रीमा का वहम बता के इस बात को टाल दिया। एक रात संतोष काम के सिलसिले से बहार गया हुआ था।

और रीमा उस रात अकेले सो रही थी। तभी अचानक उसके पलंग के पास एक परछाई आ के खड़ी हो गई और रीमा का नाम पुकारने लगी। रीमा घबराकर जोर से चिल्लाई।

रीमा की चीख सुनकर पड़ोस में रहने वाली उसकी सहेली सुमन दौड़ कर उसके घर गई। पर तब तक वो परछाई गायब हो चुकी थी। उसके दूसरी रात रीमा को सपने में वही परछाई दिखी।

उस परछाई ने सपने में बताया की उसकी अस्थिया इस कमरे के नीचे दफ़न है उनको बहार निकाल के उसे मुक्त करो। रीमा सपने से घबरा के उठ गई।

और ये बात अपने पति संतोष को बताई, पर संतोष ने इस बात को मानने से इंकार कर दिया और वापस सो गया। दूसरे दिन जब संतोष अपने काम पे गया तब रीमा ने उस कमरे की खुदाई करना चालू कर दिया पर उसे वहाँ पे बस एक बॉक्स मिला।

रीमा ने जैसे ही उस बॉक्स को खोला उसमे से तेज आवाज के साथ एक काला साया निकला, जमीन से निकला भूत और वो रीमा के शरीर में घुस गया। तभी से रीमा की जिंदगी बिल्कुल नर्क बन गई।

रीमा ने सबसे बात करना बंद कर दिया। बार बार उसे नशा करने का मन करने लगा। कितना भी खाना खा ले वो उसका पेट नहीं भरता था। ये सब देख के संतोष परेशान होने लगा।

जब रीमा ने खुद को मारने की भी कोशिस की, तब संतोष अपनी नौकरी छोड़ के उसे अपने गावं ले गया, वहाँ पे भी रीमा ने वही हरकते चालू रखी। रीमा के सास ससुर को इस बात का अंदाजा हो गया था की वो किसी भूत – प्रेत के वश में है।

इसलिए उन्होंने रीमा को दरगाह पे ले गए। वहाँ पे एक बाबा ने रीमा के अंदर से उस भूत को निकाला और उसके हाँथ में धागा बांध दिया। जिसके बाद रीमा ठीक हुई। और उसके बाद वो कभी शहर नहीं गई। और संतोष भी अब अपने गावं में ही काम करने लगा।


यह भी पढ़े :

सारांश: यह कहानी थी जमीन से निकला भूत के बारे में जिसने रीमा नाम की लड़की को अपने वश में किया और उसे मारने की कोशिस की ये कहानी आपको कैसी लगी हमें comment कर के जरूर बताये।

आप हमें Facebook पे भी follow कर सकते है।

2 thoughts on “जमीन से निकला भूत – jameen se nikla bhoot – Best Horror Story in Hindi 2023”

Leave a Comment